लखीसराय: लालू बस पड़ाव का हुआ 75 लाख 81 हजार में दीपक कुमार के नाम बंदोबस्ती, नगर परिषद सभागार में लगाई गई बोली
लखीसराय नगर परिषद के दो बस स्टैंड लालू बस पड़ाव और अंबेडकर बस पड़ाव की एक वर्ष के लिए निविदा संपन्न हो गई। नप पदाधिकारी के नेतृत्व में सभागार कक्ष में शश्क्त स्थाई समिति के साथ बैठक व बोली संपन्न हुआ। इस दौरान नप अध्यक्ष अरविंद पासवान, उपाध्यक्ष शंकर राम, नप पदाधिकारी अमित कुमार, लिपिक अवध कुमार, वार्ड पार्षद सुरेन्द्र राम, शबानम बानो शामिल हुए।