धनौरा: मंडी धनौरा पुलिस ने शराब व अन्य कई धाराओं में फरार चल रहे चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
मंडी धनौरा थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने बताया है कि शराब व अन्य की धारा में फरार चल रहे चार वारंटी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सुनील कुमार, मोनी, पृथ्वी सिंह, अशोक हैं। इन सभी को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को करीब 3:00 बजे के आसपास में संबंधित धारा में चालान भी कर दिया है।