धनौरा: गजरौला में मोबिल ऑयल की दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 2:00 के आसपास में अवंतिका पार्क के पास स्थित मोबिल ऑयल की दुकान में अचानक भयंकर आग लग गई, आग लगने से लगभग 50 से 60 लख रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।