धनौरा: बिजनौर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई मौत
बिजनौर स्टेट हाईवे पर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपित चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना बृहस्पतिवार को बिजनौर स्टेट हाईवे पर सम्राट पैलेस के निकट हुई। यहां गजरौला की दिशा से आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई।