बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस पर हमला करने वाले 7 लोगो को बंजरिया पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। अपर थानाध्यक्ष रुपा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के सिंघिया का बृजमोहन महतो,रबिन्द्र महतो,रौशन कुमार,करन कुमार,विनोद चौधरी,दीपक कुमार व अर्जुन कुमार है। सभी आरोपियो के खिलाफ स्थानीय थाना में कांड संख्या 400/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।