मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में चलती हुई ट्रेन के आगे व्यक्ति ने कूदकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
थाना कटघर इलाके के वंडर लैंड पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर विनोद नाम के व्यक्ति ने दी जान, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मे बताया गया मृतक भेंसिया गांव का रहने वाला था, काफी लंबे समय से वह शराब पीने का आदि था, तीन छोटे बच्चे है,पत्नी काफी लंबे के से मायके में रह रही है।