मुरादाबाद: इंस्पेक्टर सिविल लाइंस लाइन हाजिर एक महीने पहले मिला था चार्ज, SSP की मीटिंग में अनुशासनहीनता पर गिरि गाज
सिविल लाइंस थाने के एसएचओ संदीप कुमार मिश्रा को एसएसपी सतपाल अंतिल ने लाइन हाजिर कर दिया है। महीनेभर पहले ही संदीप को चार्ज मिला था। उन्हें सर्विलांस सेल से सिविल लाइंस थाने के इंचार्ज की कुर्सी मिली थी।जानकारी के मुताबिक एसएसपी सतपाल अंतिल की मीटिंग में अनुशासनहीनता की वजह से उन पर गाज गिरी है।