मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए भर्ती
भोजपुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन से काशीपुर जा रहे,अखिलेश नाम का युवक अचानक पीपलसाने मे ट्रेन पहुंचने पर धक्का आने पर चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया,इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। अखिलेश ने बताया वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 6 पर कैंटीन पर कार्य करता है। दोस्त के घर जा रहा था।