मुरादाबाद: जेल रोड की 70 दुकानों को निगम द्वारा हटाए जाने के मामले में, शहर विधायक के साथ व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात
नगर निगम द्वारा जेल रोड स्थित खोखा व्यापारियों के यहां लाल निशान लगाए जाने का मामला गरमाता जा रहा है, शनिवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से मिले जेल रोड के खोखा व्यापारियों के यहां लाल निशान लगाने को लेकर बातचीत की इस दौरान तय किया गया कि, जेल रोड के खोखा वालों को उजड़ने से पहले बसाया जाएगा, इसके बाद व्यापारियों ने राहत की सास ली।