मुरादाबाद: एसओजी और पुलिस की टीम ने भोजपुर थाना क्षेत्र से गोकशी करने वाले गैंगस्टर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया है कि ये चारो आरोपी मिलकर पूरा गिरोह चला रहे थे। दिन में गोवंशीय पशुओं की रेकी करते थे, रात में वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद गोवंशीय मांस को मंहगे दामों में बेच देते थे। उन्होंने बताया है कि भोजपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया है कि आरोपियों के पास से स्कूटी, कार मिली है।