वारासिवनी: कायदी में 15 लाख से बनेगी सीसी सड़क, विधायक विवेक पटेल ने दी तत्काल स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार
ग्राम कायदी के ग्रामीणों ने डॉ. अभिजीत प्रमोद सिंह बाटे व जनपद सदस्य जितेंद्र सिंह राजपूत के साथ विधायक विवेक विक्की पटेल से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी। विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीपल पेड़ से तालाब पार होते हुए जीतू नेवारे के मकान तक 15 लाख रुपए की सीसी सड़क स्वीकृत की। ग्रामीणों ने आभार जताया।