Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

देश में गैस की कोई किल्लत नहीं ? गटर में पाइप डालो भरपूर गैस ले लो? #DesiJugaadNews #GasShortage #UdanDasta24 #Mandlanews #viralnews

Mandla, Mandla | Jun 5, 2026

MORE NEWS

स्वैच्छिकता पर्व एवं “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित “स्वैच्छिकता पर्व” के अंतर्गत 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नवांकुर संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा ग्राम जवैधा, विकासखंड निवास में स्कूली बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
 इस अवसर पर समिति सदस्यों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनजागरूकता फैलाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी जनों ने समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने का भी संकल्प व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Home Department of Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

स्वैच्छिकता पर्व एवं “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित “स्वैच्छिकता पर्व” के अंतर्गत 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नवांकुर संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा ग्राम जवैधा, विकासखंड निवास में स्कूली बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनजागरूकता फैलाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी जनों ने समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने का भी संकल्प व्यक्त किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Home Department of Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

डबल लॉक गोदाम बिछिया का निरीक्षण
उर्वरक स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था का जायजा

 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार अनुभागीय अधिकारी बिछिया श्री संस्कार बावरिया द्वारा डबल लॉक गोदाम बिछिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध उर्वरक की आवक, वितरण पंजी एवं स्टॉक का सत्यापन किया गया। साथ ही पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अनुभागीय अधिकारी ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए खाद वितरण कार्य सुव्यवस्थित ढंग से करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Agriculture, Madhya Pradesh

डबल लॉक गोदाम बिछिया का निरीक्षण उर्वरक स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था का जायजा कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार अनुभागीय अधिकारी बिछिया श्री संस्कार बावरिया द्वारा डबल लॉक गोदाम बिछिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध उर्वरक की आवक, वितरण पंजी एवं स्टॉक का सत्यापन किया गया। साथ ही पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अनुभागीय अधिकारी ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए खाद वितरण कार्य सुव्यवस्थित ढंग से करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

जय श्री महाकाल! 🙏✨ #MahakalSawari #Ujjain #ShravanMaas

जय श्री महाकाल! 🙏✨ #MahakalSawari #Ujjain #ShravanMaas

Mandla, Mandla | Aug 3, 2026

रोजगार युवा संगम मेले में 29 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन, 4 को अप्रेंटिसशिप का अवसर

 जिला प्रशासन मंडला के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई मंडला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर पालिका मंडला के टाऊनहॉल में रोजगार युवा संगम मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा रोजगार मेले का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
 रोजगार मेले में 64 युवाओं का पंजीयन किया गया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के बाद 29 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 4 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन हुआ। कार्यक्रम में आईटीआई मंडला की ओर से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। मंच संचालन प्रशिक्षण अधिकारी वैशाली कामड़े ने किया। इस अवसर पर आईटीआई की प्राचार्य सुश्री मनीषा भूरिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की प्रबंधक सुश्री शैफाली अग्रवाल, आईटीआई प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद मरावी, जिला रोजगार कार्यालय के श्री डी.के. साहू सहित रोजगार कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

रोजगार युवा संगम मेले में 29 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन, 4 को अप्रेंटिसशिप का अवसर जिला प्रशासन मंडला के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई मंडला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर पालिका मंडला के टाऊनहॉल में रोजगार युवा संगम मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा रोजगार मेले का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। रोजगार मेले में 64 युवाओं का पंजीयन किया गया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के बाद 29 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 4 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन हुआ। कार्यक्रम में आईटीआई मंडला की ओर से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। मंच संचालन प्रशिक्षण अधिकारी वैशाली कामड़े ने किया। इस अवसर पर आईटीआई की प्राचार्य सुश्री मनीषा भूरिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की प्रबंधक सुश्री शैफाली अग्रवाल, आईटीआई प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद मरावी, जिला रोजगार कार्यालय के श्री डी.के. साहू सहित रोजगार कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

निवास में बीएलबीसी बैठक: शासकीय योजनाओं के प्रकरणों की सघन समीक्षा

 जनपद पंचायत निवास के सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की। बैठक में विकासखंड के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्यानिकी विभाग ने पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना तथा 35 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी। योजना के अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंकों के माध्यम से स्वीकृत कराने पर चर्चा की गई। 
 बैठक में पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना तथा पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड की भी समीक्षा की गई। वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं को लाभ दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय बढ़ाने का आग्रह किया।
 कृषि विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सहित सभी बैंकों को किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से शत-प्रतिशत जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को सैचुरेशन मोड में जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
 बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अंत में सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं विभागीय अधिकारियों ने शासन की ऋण एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

निवास में बीएलबीसी बैठक: शासकीय योजनाओं के प्रकरणों की सघन समीक्षा जनपद पंचायत निवास के सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की। बैठक में विकासखंड के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्यानिकी विभाग ने पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना तथा 35 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी। योजना के अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंकों के माध्यम से स्वीकृत कराने पर चर्चा की गई। बैठक में पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना तथा पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड की भी समीक्षा की गई। वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं को लाभ दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय बढ़ाने का आग्रह किया। कृषि विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सहित सभी बैंकों को किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से शत-प्रतिशत जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को सैचुरेशन मोड में जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अंत में सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं विभागीय अधिकारियों ने शासन की ऋण एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

देश में गैस की कोई किल्लत नहीं ? गटर में पाइप डालो भरपूर गैस ले लो? #DesiJugaadNews #GasShortage #UdanDasta24 #Mandlanews #viralnews - Mandla News