धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के रइधरपार गांव में मीरा (पत्नी रामप्रीत मौर्य) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर के भीतर कुंडी से लटका मिला। शादी को करीब 15 वर्ष हो चुके थे और उनके तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों के स्कूल जाने के बाद यह घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खलीलाबाद मर्चरी हाउस भेज दिया।