नूह: राजकीय महिला महाविद्यालय सालाहेड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान, जीवन दान एवं नशा विरोधी कार्यक्रम आयोजित
जिला रैड क्रॉस सोसायटी नूंह ने शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय सालाहेड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान -जीवन दान एवं नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार की अध्यक्षता जिला रैड क्रॉस सोसायटी नूंह के सचिव महेश गुप्ता ने की। सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय रैड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के महासचिव महेश जोशी ने की