नूह: ज़िला के स्कूलों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 22 अगस्त तक चलेगा 'सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा' अभियान
जिले के सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिक अभियान “सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा” के तहत कार्यक्रम की शुरुआत की गई जो कि 22 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता और एकता का संदेश दिया गया।