नूह: धमाला मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने भाई-बहन को टक्कर मारी, बहन की मौत
मृतका महिला के चाचा बशीर निवासी अहमदबास थाना फिरोजपुर झिरका ने बताया कि उनकी भतीजी जीनत (30) पत्नी फरीद निवासी रानिका ने करीब 1 महीने पहले लड़की को जन्म दिया था। इसी के चलते जीनत को उसके माता-पिता ने करीब 15 दिन पहले ससुराल से अपने पास बुला लिया। ताकि कुछ अच्छा खान पान ही सके।