गंगरार: चित्तौड़गढ़: लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने 'प्रयास कौशल विकास केंद्र' शिविर की शुरुआत की
चित्तौड़गढ़। लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने कुम्भा नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में ‘प्रयास कौशल विकास केंद्र’ शिविर का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से शुरू शिविर में महिलाओं-बालिकाओं को सिलाई, ब्यूटी-पार्लर व मेहंदी कला का प्रशिक्षण दिया ।