पाटन: कटंगी माली मोहल्ला में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि माली मोहल्ला में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाई जाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि राकेश विश्वकर्मा जो की माली मोहल्ला के रहने वाले थे अज्ञात कारण के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है कटंगी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैं और मामले की जांच में जुटी है।