नवाबगंज: शादी से 4 दिन पहले भाई ने बहन पर किया हमला, घरेलू विवाद में सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट आई
बरेली के क्योलडिया क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान भाई ने बीच-बचाव कर रही बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। उसकी शादी चार दिन बाद होनी है। घटना की जानकारी पर ससुराल पक्ष भी पहुंचा। पीड़िता ने क्योलडिया थाने में भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दी, पुलिस जांच कर रही है।