बलिया: मां के मेडिकल दस्तावेज लगाकर पवन सिंह कोर्ट में नहीं हुए हाजिर, ज्योति सिंह ने दी जानकारी
Ballia, Ballia | Oct 17, 2026 बलिया। भोजपुरी पावर स्टार एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह शनिवार को पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले में बलिया परिवार न्यायालय में पेश नहीं हुए। ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह की ओर से उनकी मां के मेडिकल दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं। मामले की सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह अदालत में मौजूद रहीं।