हुज़ूर: भोपाल कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, 181 आवेदन पहुंचे
Huzur, Bhopal | May 26, 2026 भोपाल कलेक्टोरेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 181आवेदन पहुंचे। एडीएम सुमित पांडे और जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जहां 1986 दंगा पीड़ित एक बुजुर्ग ने 40 साल से मुआवजा नहीं मिलने की पीड़ा सुनाई, वहीं 19 मजदूरों ने 25 दिन की मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की।