कायमगंज: शमशाबाद मंडी समिति चौराहा के पास मोबाइल फटने से बाइक अनियंत्रित हुई, लोडर से टकराई, तीन लोग गंभीर घायल, लोहिया रेफर
शमशाबाद में एक अजीब हादसे में मोबाइल फटने से एक बाइक अनियंत्रित होकर शटरिंग लदे लोडर में घुस गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो और लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को डॉक्टर ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है।