जशपुर: जशपुर पुलिस ने 552 किलो गांजा और 3 कारें जब्त कीं, 2 तस्कर गिरफ्तार, जब्त माल की कुल कीमत करीब ₹1.20 करोड़
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 552.16 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई तीन कारें जब्त की हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो वाहन चालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए,