गोपालगंज: ओझवलिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग हुए घायल इलाज के लिए सदस्य अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा बच्चों के किसी बात को लेकर गाली गलौज किया जा रहा था। जिसको लेकर मारपीट हो गई।