गोपालगंज: जिगना के पास ट्रक के चपेट मे आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना के पास ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। यह घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है।