गोपालगंज: मनियारा गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम : मृतक के स्वजन फुलदेव राम।
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियरा गांव में युवक ने घरेलू कल से तंग होकर पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर उसे लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसकी जानकारी स्वजन फुलदेव राम ने दी।