परिहार: सीतामढ़ी में बकरी चोरी का राज खुला, ग्रामीणों ने टेम्पू का पीछा कर पकड़ा
बेला थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में बकरी चोरी का मामला ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही एक टेम्पू चालक कथित रूप से बकरी चोरी कर उसे सीतामढ़ी बेचने ले जा रहा था। टेम्पू में बकरी लदी देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने टेम्पू का पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते हुए सीतामढ़ी पहुंचे ग्रामीणों ने टेम्पू को पक