फर्रुखाबाद: भाऊटोला निवासी प्रसूता की निजी अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर काटा हंगामा
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला भाऊटोला निवासी राजेश राठौर के पुत्र अंकित का विवाह बीते करीब डेढ़ वर्ष पूर्व फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निनौंआ निवासी शिव कुमार राठौर की 25 वर्षी पुत्री निशा के साथ हुआ था। अंकित मजदूरी का कार्य करता है। रविवार 30 नवंबर को निशा को प्रसव पीड़ा होनें पर आशा की मदद से जसमई दरवाजे के लखदातार अस्पताल में भर्ती किया था ...