बछवाड़ा प्रखंड में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आज जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने शिविर में आने वाले लाभुकों को योजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी लाभ सुनिश्चित करने पर बल दिया।
@iprdbihar
#begusarai
#easeofliving
#sahyogshivir