नदबई: ज्वेलर हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार ने सीएम से भरतपुर में की मुलाकात
नदबई में 25 मार्च को हुए ज्वेलर योगेंद्र चौपड़ा लूट और हत्याकांड मामले को लेकर पीड़ित परिवार के साथ नदबई विकास मंच के सदस्य भरतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, बच्चों की शिक्षा के लिए मदद और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की।