फरीदाबाद: गोपी कॉलोनी में उधार के पैसे मांगने पर 1 व्यक्ति ने 1 महिला पर ईंट से किया हमला, महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
फरीदाबाद की गोपी कॉलोनी में उधार के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने एक महिला पर ईंट से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सैफी आलम ने क्षेत्र में रहने वाली संगीता के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना की पुलिस ने केस दर्ज किया है।