लालगंज: लालगंज के सलाहपुर वार्ड में कई दिनों से टूटा नल, सड़क पर बह रहा है पानी
लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के सलाहपुर वार्ड संख्या 2 में पिछले कई दिनों से नल जल का पाइप टूटने से सड़क पर बह रहा है पानी, लोगों ने कहा भीषण गर्मी में लोग जहां बूंद बूंद पानी को संरक्षित करते है वही लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में नल जल योजना के अंतर्गत बिछाए गए पाइप के टूटने से पानी की बर्बादी हो रहा है।