बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में महासंगम 2026 का आयोजन, ‘विकसित भारत 2047’ पर होगा मंथन
Bodh Gaya, Gaya | Apr 24, 2026 मगध विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पूर्व छात्र मिलन समारोह “महासंगम 2026” के तहत “विकसित भारत @2047: चुनौतियाँ एवं अवसर” विषय पर विशेष व्याख्यान शुक्रवार की दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने की।