*लसूड़िया स्थित नवीन वन स्टॉप सेंटर का अपर संचालक ने किया निरीक्षण*
इंदौर, 1 नवंबर 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर संचालक डॉ. संध्या व्यास एवं ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती सुनीता यादव ने इंदौर के लसूड़िया स्थित नवीन वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यह सेंटर 1 जुलाई 2026 से संचालित है। यहां विगत माह में कुल 59 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें आवश्यक कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान सेंटर की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के संबंध में अपर संचालक द्वारा पुलिस कमिश्नर एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर की गतिविधियां एवं संचालन व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
Indore, Madhya Pradesh | Nov 1, 2026