चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने डीओआईटी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष - 2025 का पोस्टर किया विमोचन
Churu, Churu | Feb 17, 2025 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और समृद्धि की कुंजी भी है। उन्होंने ‘सहकार से समृद्धि‘ के संदेश को दोहराते हुए सहकारी संस्थाओं से आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की अपील की। बैंक के प्रबंध निदेशक मदन लाल ने बताया कि बैंक किसानों, दुग्ध उत्पादकों और ग्रामीण उद्यमि के लिए प्रतिबद्ध है।