भोगांव: भोगांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भोगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवे के मामले में फरार चल रहे एक मुख्य वांछित आरोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।