शाहबाद: बुध बाजार के बूथ अध्यक्ष ने पार्टी से जुड़े लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहाबाद नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में आपस में रार शुरू हो गई है। जमीन की खरीद फरोख्त करने और कब्जा करने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष रामकरण कुशवाहा ने अपने ही पार्टी से जुड़े कुछ लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।