नवाबगंज: CM जनता दरबार से लौटते समय हादसा, 2 साल की मासूम का पैर नाले के ढक्कन में फंसा, डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद बची जान
बाराबंकी में मुख्यमंत्री जनता दरबार से लौट रहे एक परिवार की 2 वर्षीय बच्ची जूही का पैर नाले के ढक्कन में फंस गया। मासूम दर्द से तड़पती रही और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ढक्कन काटकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।