दिनांक-27.10.2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य, केन्द्र कल्याणपुर में संध्या करीब 08:30 बजे गोली लगने से जख्मी रजनीश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता राज साहेब साकिन मधुरापुर, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर को ईलाज कराये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिन्हें बेहतर ईलाज हेतुं DMCH रेफर किया गया था।
जिसमें प्रारम्भिक आसूचना प्राप्त हुई थी कि उसके ही साथियो के द्वारा चलाई गई गोली से वह जख्मी हुआ है। मामले की जाँच के दौरान पाया गया कि दिनांक-27.10.2026 को संध्या 7 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ही खोरवन पुलिया के पास रंजित कुमार पिता स्व० शिवचन्द्र राय साकिन सोमनाहा थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर से एक मोटरसाईकिल पर सवार चार अपराधियो के द्वारा पिस्टल का भय दिखा कर उनके पास से एक रेडमी कम्पनी का मोबाईल छिन लिया गया। जिसपर हल्ला करने पर ग्रामीणो द्वारा पकड़ने के प्रयास में उनलोगो के द्वारा गोली फायरिंग कर दिया गया। जिससे उनलोगो में से ही किसी को गोली लगा और वे लोग बाईक से भाग गये। जब सुबह में मोबाईल पर न्यूज देखे तो मोबाईल छिनने की घटना में शामिल जख्मी (रजनीश कुमार) को वह पहचान गये।
उनके आवेदन पर कल्याणपुर थाना कांड सं.402/2026, दिनांक-28.10.2026, धारा-309(4) BNS & 27 Arms Act विरूद्ध 1. रजनीश कुमार सहित 2. रितीक कुमार महतो 3-राजन कुमार सहनी रितेश कुमार सभी साकिन मधुरापुर, थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर थाना के द्वारा एक अपराधी राजन कुमार सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजी जा रही है, शेष अपराधकर्मियो की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। राजन कुमार सहनी के विरूद्ध पूर्व से कल्याणपुर थाना कांड सं. 330/2026, दिनांक-26.08.2026, धारा-331 (4)/305 BNS दर्ज है।
(1) घटनास्थल पर से बरामद प्रदर्शः-
1-एक फायर किया हुआ गोली का खोखा।
2-घटना में प्रयुक्त बाईक।
(2). गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. राजन कुमार सहनी पिता सुनील चौधरी साकिन मधुरापुर, थाना ल्याणपुर जिला समस्तीपुर।
(3) छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
1. पु०नि० सह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, कल्याणपुर थाना।
2. पु०अ०नि० अभिजीत कुमार सतीश कल्याणपुर थाना।
3. पु०अ०नि० कृष्णा शर्मा, कल्याणपुर थाना।
4. स०अ०नि० विजय पासवान, कल्याणपुर थाना। एवं सदर-2 के QRT GUARD के सिपाही।