गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं
गया में हिट वेब की आशंका को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।सुबह 10 बजे से हीं गर्म हवाएं और लू का प्रकोप जारी है वहीं तामपान भी 40 डिग्री पार पहुंच जा रहा है।डीएम शशांक शुभंकर ने शनिवार की सुबह 11 बजे बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए एहतियात के तौर पर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पिआऊ की व्यवस्था की जा रही है