जमुई: गिद्धौर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर युवक के शरीर के चार टुकड़े हुए
Jamui, Jamui | May 15, 2026 किउल-जसीडीह रेलखंड स्थित गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की देर रात 11 बजे के करीब एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर चार भागों में बुरी तरह कट गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।