कासगंज: सीएमओ कार्यालय पर हुई जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की की गई समीक्षा
सीएमओ कार्यालय में सोमवार को जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सीएमओ राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान एनसीडी, आभा आईडी, जेएसवाई, एचपीआर, टीकाकरण सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीलरानी और डॉ. एम.के. शुक्ला ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की।