जहानाबाद: जिले के प्रभारी मंत्री ने समाहरणालय में ग्रामीण सेतु योजना पर वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बुधवार की दोपहर 1.45 बजे समाहरणालय के सभाकक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने ग्रामीण सेतु योजना को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी के साथ एक बैठक की। अशोक चौधरी ने पदाधिकारीयों को जमकर फटकार भी लगाई और कहा कि क्या स्थिति है क्या नहीं है इससे ना मुझे मतलब है ना हमारे माननीय जनता को मतलब है। सरकार योजनाएं लाती हैं तो योजनाओं का धरातल पर अमल होना चाहिए।