जहानाबाद: सदर अस्पताल के GNM भवन में सिविल सर्जन ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए
राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत GNM शिक्षण संस्थान के परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के इलाजरत टीबी मरीजों को विभिन्न निश्चय मित्रों द्वारा फूड बास्केट का वितरण किया गया। निश्चय मित्र के रूप में जिले के सिविल सर्जन, सहित कई अन्य पदाधिकारी रहे। इस बाबत लोगों की संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कई एहम जानकारियां दी।