लौरिया थाना क्षेत्र के वृतिटोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया। वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।