लोहरदगा: बक्सीडीपा में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी, रिम्स रेफर किया गया
लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने फांसी लगा ली पर परिजनों की तत्परता से युवक की जान बच गई। जानकारी अनुसार शनिवार को पत्नी से हुई लड़ाई के बाद गुस्से में सेन्हा थाना क्षेत्र के बकसीडीपा में विशेश्वर लोहरा के 30 वर्षीय पुत्र राजदीप लोहरा ने फांसी लगा ली।शनिवार शाम 6:00 बजे रांची रिम्स रेफर कर दिया है।