लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में 5 जगहों पर छापेमारी कर 3 शराब तस्करों और 13 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शनिवार अपराह्न 4:09 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक किऊल रेलवे स्टेशन से महुआ शराब के साथ 3 महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इधर हलसी थाना क्षेत्र में कोनाग गांव से 2, सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में अली नगर गांव से 2, कजरा थाना क्षेत्र में श्री घना से 4 तथा बड़हिया में शर्मा टाल से पांच व्यक्ति नशा सेवन में गिरफ्तार हुए.