बांका: भीषण गर्मी के कारण बांका डीएम ने 17 मई तक सुबह 11 बजे तक स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया
Banka, Banka | May 14, 2025 बढ़ती गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए बांका डीएम अंशुल कुमार ने बुधवार की दाेपहर करीब 3 बजे सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल, अांगनबाड़ी केंद्र के संचालन के समय में बदलाव का आदेश निर्गत किया है। जिले के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थानों को 15 मई से 17 मई तक पठन पाठन का कार्य सुबह 11 बजे तक ही करने का आदेश जारी किया गया है।