बांका: मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर बांका जिले को किया अलर्ट, दोपहर के समय घर में ही रहने की दी सलाह
Banka, Banka | May 14, 2025 बांका जिले में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और अब यह आम जनजीवन के लिए चुनौती बनती जा रही है। बुधवार के दोपहर 12:00 बजे ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया जिससे स्कूल से घर आने वाले बच्चों को काफी परेशानी चली पड़ी। इधर मौसम विभाग में अगले दो दिनों तक बांका जिले को हिट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।