पिपरई: अवैध वसूली के आरोप में पिपरई कृषि मंडी के कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गया निलंबित
प्रशासन ने बुधवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि उपार्जन केंद्र विपणन सहकारी संस्था मर्यादित मुंगावली द्वारा पिपरई कृषि मंडी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद अहिरवार को किसानों से अवैध वसूली करने के आरोप में प्रशासक विपणन सहकारी संस्था मर्यादित मुंगावली द्वारा निलंबित किया गया है।